Friday, June 2, 2017

राष्ट्रपति से जुडी कुछ आवश्यक जानकारी

1.राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में किस किस को शामिल किया जाता है? -
लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य,राज्य की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य एवं दिल्ली व पुदुचेरी विधानसभाओं के सदस्य
2.राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित सभी विवादों का निपटारा करता है? - उच्चतम न्यायालय
3.राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसको संबोधित करते हैं? -उपराष्ट्रपति को ।
5.राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसको देता है? - लोकसभा अध्यक्ष को
6.राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस अनुच्छेद में दी गयी है? - अनुच्छेद 61 में।
7.कौन भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में तो शामिल है परंतु महाभियोग अधिकरण का भाग नहीं है? - राज्य की विधान सभाएं
8.राष्ट्रपति पर महाभियोग लाने के लिए कितने दिन पूर्व लिखित सूचना देना आवश्यक है? - 14 दिन पूर्व
9.संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति का प्रावधान है? - अनुच्छेद 123 में।
10.किस संविधान संशोधन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रपति मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्य है? -44 वे संविधान संशोधन।
11.संसद के लिए राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है? - केंद्रीय मंत्रिमंडल
12.किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किसे प्राप्त है? -राष्ट्रपति को।
13.राष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा करवाया जाता है? -भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा
14.राष्ट्रपति का चुनाव किस रीति से होता है? - 'अप्रत्यक्ष निर्वाचन,अनुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा गुप्त मतदान होता है।( अनुच्छेद 55)
16.भारतीय राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलवाता है? -भारत का मुख्य न्यायाधीश
17.राष्ट्रपति पर महाभियोग का प्रस्ताव किस सदन में शुरू किया जाता है? - संसद के किसी भी सदन में।
18.राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों सदन के कुल कितने सदस्यों के बहुमत से पारित होना चाहिए? -- प्रत्येक सदन के कुल सदस्य संख्या के कम से कम 2/3 बहुमत द्वारा।
19.किन विधेयकों को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए वापस नही भेज सकता? - धन विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक
20.संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन आहूत करता है? - अनुच्छेद 108
21.राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश अधिकतम कितने दिनों तक प्रभावी रह सकता है? - संसद सत्र आरम्भ होने के 6 सप्ताह तक
22.राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के तहत क्षमादान की शक्ति प्रदान की गई है? -अनुच्छेद 72
23.राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपात घोषित किया जाता है - युद्ध,बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह की स्थिति में( मंत्रिमंडल की लिखित सहमति आवश्यक)
24.वित्त आयोग की नियुक्ति कौन करता है? - राष्ट्रपति(अनुच्छेद 280)
25.किस अनुच्छेद के अन्यर्गत राष्ट्रपति किसी मामले में सर्वोच्च न्यायालय की राय ले सकता है? - अनुच्छेद 143
26.किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति की वीटो शक्तियों का उल्लेख किया गया है? - अनुच्छेद -111
27. भारत का महान्यायवादी किसके प्रसादपर्यन्त काम करता है? - राष्ट्रपति
28.संविधान का कौनसा अनुच्छेद राष्ट्रपति के शपथ और उसके प्रारूप के बारे में है? - अनुच्छेद - 60
29.राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का आधार क्या है? - संविधान का अतिक्रमण
30.राष्ट्रपति के बारे में कुछ विशेष तथ्य :
A. श्रीमती प्रतिभा देवी पाटिल - भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति
B. नीलम संजीवा रेडडी ऐसे राष्ट्रपति हैं जो लोकसभा के अध्यक्ष भी थे।
C. सबसे अधिक समय तक राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद रहे (1950-1962)
D. भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन थे।
E. निर्विरोध निर्वाचित होने वाले एकमात्र राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी हैं।
F. डॉ. वी.वी.गिरि भारत के एकमात्र राष्ट्रपति हैं जिन्हें द्वितीय चक्र की मतगणना के बाद असफलता प्राप्त हुई।
G. एम. हिदायतुल्ला सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश हैं जो कार्यवाहक राष्ट्रपति भी बने।
H. वी.वी.गिरि एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हैं जिन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति से त्यागपत्र देकर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा।

No comments:

Post a Comment

सामान्य ज्ञान

1." बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ" का नारा किसने दिया-नरेंद्र मोदी 2. मारो फिरंगी को ►-मंगल पांडे 3. "मेक इन इंडिया " का नारा ...